
Vaishali Takkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर सुसाइड केस के आरोपी राहुल की रिमांड हुई खत्म, पुलिस को नहीं मिले पुख्ता सबूत
AajTak
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले के आरोपी राहुल की रिमांड खत्म हो गई है. राहुल से पूछताछ में पुलिस के पास कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगा है. दूसरी तरफ पुलिस को मिले आईफोन मोबाइल में लॉक होने के कारण उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.
इंदौर में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल को 28 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया था. अब राहुल की रिमांड खत्म हो गई है. पूछताछ में पुलिस के पास कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगा है. दूसरी तरफ पुलिस को मिले आईफोन मोबाइल में लॉक होने के कारण उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.
वैशाली ने सुसाइड नोट में किया था जिक्र
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर रहती थीं. वैशाली के आत्महत्या मामले में उनके पड़ोसी राहुल को गिरफ्तार किया था. राहुल की पत्नी दिशा अभी भी फरार चल रही है. वैशाली ने अपने 5 पन्ने के सुसाइड नोट में राहुल को आरोपी ठहराया था. उन्होंने लिखा था कि राहुल ने उन्हें प्रताड़ित किया है.
राहुल के खिलाफ नहीं मिले सबूत
अपने सुसाइड नोट में वैशाली ठक्कर अपनी हरासमेंट की पूरी दास्तां लिखकर गई हैं. पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे 28 अक्टूबर तक रिमांड में लिया गया था. लेकिन पूछताछ में राहुल से कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है.
आरोपी की पत्नी अभी भी फरार

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












