
Uttar Pradesh: बलिया में बेटे ने पिता पर कुदाल से किया हमला, इलाज के दौरान मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. वो अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान ये वारदात हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. वो अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान ये वारदात हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना शनिवार की सुबह हुई है. 55 वर्षीय जय प्रकाश चौहान और उनका बेटा मोहित चौहान जिले के उभांव क्षेत्र के चंद्रौल गांव में खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात पर दोनों में बहस हो गई. नाराज मोहित ने अपने पिता पर कुदाल से वार कर दिया.
सर्किल ऑफिसर मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बाप-बेटे दोनों साथ में काम कर रहे थे, तभी मोहित ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उनको तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी बेटे मोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है.
बताते चलें कि इसी तरह का एक मामला बलिया जिले में साल 2018 में सामने आया था. उस वक्त पैसे के लिए एक सिरफिरे बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी थी. उस इसी साल मार्च में 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसके साथ ही अदालत ने उस पर दो हजार का जुर्माना लगाया था.
जिला न्यायाधीश अशोक कुमार ने कातिल बेटे त्रिलोकी राजभर को दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान किया था. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने इस जघन्य हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि त्रिलोकी राजभर अक्सर अपने घरवालों से पैसे की मांग करता था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







