
USA में ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस के अचानक गायब होने पर मची थी सनसनी, अब इस हाल में मिली
AajTak
कैलिफोर्निया से अचानक गायब हुईं ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस लौरा मैकेलक एक जेल में बंद हैं. दूसरी ओर, उनकी तलाश के लिए दोस्त और करीबी लगातार सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे. लौरा को एक रेस्टोरेंट से ही कैलिफोर्निया पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
अमेरिका के कैलिफोर्निया से अचानक गायब हुईं 37 वर्षीय ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस लौरा मैकेलक का पता चल गया है. लौरा अमेरिका की एक जेल में मिली हैं. दरअसल, वे एक रेस्टोरेंट में डेट पर गई थीं, जहां उन्होंने हंगामा मचाने के बाद एक पुलिस अफसर के साथ भी मारपीट कर दी, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था. दूसरी ओर, उनके करीबी और फैंस उनके गायब हो जाने से परेशान थे और उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे थे. यहां तक कि उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा था. लेकिन जब असलियत का पता चला तो सब हैरान रह गए.
दरअसल, ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस लौरा मैकेलक 12 अगस्त शाम से लापता थीं. 12 अगस्त को आखिरी बार लौरा कैलिफोर्निया के सैंटा मोनिका में स्थित एक रेस्टोरेंट में किसी के साथ डेट पर गई थीं. डेट पर जाने के बाद से ही लौरा गायब हो गईं, जिससे उनके करीबी और फैंस सकते में आ गए. ज्यादा डराने वाली बात ये थी कि लौरा जिसके साथ डेट पर गई थीं, वो उनसे ऑनलाइन मिला था, ऐसे में अचानक गायब हो जाने से उनके करीबियों और फैंस की चिंता बढ़ गई थी.
जब लौरा का इधर-उधर से कुछ पता नहीं चला और उस रात के बाद घर नहीं लौटीं तो उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लौरा को ढूंढने के लिए कैंपेन चलाना शुरू कर दिया. इसके बावजूद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया. लौरा की तलाश जारी ही थी कि पता चला कि वे जेल में बंद हैं. इस बात को जानकर हर कोई हैरान रह गया.
क्यों पहुंचीं जेल दरअसल जब लौरा रेस्टोरेंट में डेट पर पहुंची थीं तो उनका एक दूसरे कस्टमर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद लौरा ने गुस्से में आकर उस कस्टमर और उनके दो साल के बच्चे पर ड्रिंक फेंक दी थी. जिसके बाद रेस्टोरेंट की ओर से पुलिस को बुला लिया गया.
पुलिस ने जब लौरा से बात की तो वे पूरी तरह नशे में थीं. लौरा को जब पुलिस अफसर ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें काटा और लात भी मारी. लौरा को जेल भेजने के लिए इतना काफी था. उनकी इस हरकत के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई और जेल भेज दिया गया.
सैंटा मोनिका पुलिस के एक अधिकारी रूडी फ्लोरेस ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है. फ्लोरेस ने बताया कि रेस्टोरेंट की ओर से जानकारी लगने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी. वहां की हालत देखकर जब एक पुलिस अफसर ने लौरा को गिरफ्तार करने की कोशिश तो उन्होंने न सिर्फ उनके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें कंधे पर काटा और लात भी मारी, जिसके बाद लौरा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







