
US मिड टर्म इलेक्शन में फिर चमके भारतवंशी, 'समोसा कॉकस' में कर्नाटक के श्री थानेदार की एंट्री
AajTak
अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिका नेताओं को अनौपचारिक तौर पर समोसा कॉकस (Samosa Caucus) कहा जाता है. इस कॉकस में डेमोक्रट्स का बोलबाला है. भारतीय मूल के पांच उम्मीदवार जीतकर इस कॉकस में शामिल हो गए हैं. इनमें एमी बेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार हैं. ये सभी डेमोकेट्स हैं
अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टियों के बीच कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई जारी है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी बहुमत में है जबकि सीनेट को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. इस बीच समोसा कॉकस चर्चा में बना हुआ है. इसमें अब तक पांच सदस्य शामिल हो गए हैं, जिनमें एमी बेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार हैं. दिलचस्प बात यह है कि ये सभी डेमोकेट्स हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं.
वहीं, भारतीय मूल की अरुणा मिलर मैरीलेंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी गई हैं. 58 साल की अरुणा का जन्म हैदराबाद में हुआ था. जब वह सात साल की थी, उनका परिवार अमेरिका जाकर बस गया था.
क्या है समोसा कॉकस
अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिका नेताओं को अनौपचारिक तौर पर समोसा कॉकस (Samosa Caucus) कहा जाता है. इस कॉकस में डेमोक्रेट्स का बोलबाला है. भारतीय मूल के पांच उम्मीदवार जीतकर इस कॉकस में शामिल हो गए हैं.
एमी बेरा
डेमोक्रेट एमी बेरा ने एक बार फिर प्रतिनिधि सभा में जीत दर्ज की है. उन्होंने कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट 6 के सैक्रामेंटो से चुनाव लड़ा था. उन्होंने रिपब्लिकन की टमिका हैमिल्टन को हराकर जीत दर्ज की है. वह 2013 से सीनेटर हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









