
US कैबिनेट के लिए ट्रंप की VVIP पसंद, अमेरिकी सरकार में शामिल हुए एलॉन मस्क और भारतवंशी विवेक रामास्वामी!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये दोनों बेहतरीन शख्स मिलकर मेरी सरकार में नौकरशाही को खत्म करने, बेफिजूल खर्च में कटौती करने, गैरजरूरी नियमों को खत्म करने और संघीय एजेंसियों के रिस्ट्रक्चर पर काम करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. लेकिन इससे पहले वह अपनी टीम का गठन करने में जुटे हैं. कई बड़े पदों पर नियुक्तियों के बाद उन्होंने एलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
एलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशियंसी (DoGE) विभाग की अगुवाई करेंगे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
ट्रंप ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेट एलॉन मस्क अमेरिकी देशभक्त विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशियंसी की अगुवाई करेंगे, जो सेव अमेरिका मूवमेंट के लिए जरूरी है. दोनों बेहतरीन शख्स मिलकर मेरी सरकार में नौकरशाही को खत्म करने, बेफिजूल खर्च में कटौती करने, गैरजरूरी नियमों को खत्म करने और संघीय एजेंसियों के रिस्ट्रक्चर पर काम करेंगे. यह संभवत: हमारे समय का द मैनहट्टन प्रोजेक्ट बन सकता है. रिपब्लिकन नेताओं ने लंबे समय से DOGE के उद्देश्यों को पूरा करने का सपना देखा है.
मैनहटन प्रोजेक्ट दरअसल अमेरिकी सरकार का वो प्रोजेक्ट था, जिसके तहत अमेरिका ने परमाणु बम तैयार किया था.
मस्क ने अमेरिकी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशियंसी. उन्होंने कहा कि इससे सरकारी पैसे की बर्बादी करने वाले लोगों को सीधा मैसेज जाएगा.
वहीं, विवेक रामास्वामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एलॉन मस्क हम इसे हल्के में नहीं लेंगे बल्कि गंभीरता से काम करेंगे.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








