
US: किडनैपिंग और मर्डर का शिकार हुए सिख परिवार की मदद के लिए आगे आए लोग, 5 दिन में जुटाए इतने करोड़
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन अक्टूबर को भारतीय मूल के एक सिख परिवार के चार लोगों का अपहरण कर लिया गया था. अपहरण के दो दिन बाद पांच अक्टूबर को परिवार के चारों लोगों के शव बरामद किए गए थे. मृतकों में आठ महीने की बच्ची भी थी. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की निशानदेही हो सकी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अमेरिका में मारे गए भारतीय मूल के चार सिखों के शोकाकुल परिवार की आर्थिक मदद के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं. परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद सिर्फ पांच दिनों में तीन लाख डॉलर (लगभग 2.47 करोड़ रुपये) से अधिक की धनराशि जुटाई गई है. अमेरिका के एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म 'गो फंड मी' के जरिए यह धनराशि इकट्ठा की गई है. इन पैसों से मृतकों के अमेरिका और भारत में रह रहे परिवार की मदद की जाएगी.
कैलिफोर्निया में तीन अक्टूबर को एक सिख परिवार के चार लोगों को अगवा कर लिया गया था. मृतकों में आठ महीने की अरूही धेरी, उसकी मां 27 साल की जसलीन कौर, उनके पिता 36 साल के जसदीप सिंह और 39 साल के अंकल अमनदीप सिंह हैं. परिवार के ही एक परिचित ने बंदूक की नोक पर उन्हें अगवा कर लिया था. बाद में पांच अक्टूबर को चारों के शव बरामद किए गए थे.
अमनदीप की विधवा जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके पति और उनके भाई बीते 18 साल से अमेरिका में रह रहे थे. वे न सिर्फ कैलिफोर्निया में अपने परिवार की देखरेख कर रहे थे बल्कि भारत में रह रहे अपने बुजुर्ग माता-पिता का भी ध्यान रखते थे.
परिवार के लिए तैयार किए गए गो फंड मी के पेज पर जसप्रीत कौर ने कहा, यह कहानी हमारे साझा अमेरिका के सपने के बिगड़ जाने की है. हमारे परिवार को तीन अक्टूबर को हमसे छीन लिया गया.
बता दें कि इस धनराशि से अरूही के दादा-दादी, अमनदीप सिंह के परिवार, उनकी पत्नी जसप्रीत कौर, उनके दो बच्चों की मदद की जाएगी.
बता दें कि पीड़ित परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड का रहने वाला है. सिख परिवार को तीन अक्टूबर को कैलिफोर्निया की मरसेड काउंटी से अगवा कर लिया गया था. पांच अक्टूबर को पांचों के शव बरामद किए गए थे.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








