
US: अलास्का आइलैंड पर आया 7.3 तीव्रता का भूकंप, जारी की गई सुनामी की चेतावनी
AajTak
मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनुसार, गंभीर क्षति पहुंचाने में सक्षम एक बड़े भूकंप को 7.0-7.9 की तीव्रता वाला माना जाता है. हर साल इस तीव्रता के लगभग 10-15 भूकंप ही दर्ज किए जाते हैं.
अलास्का के सैंड पॉइंट के पास बुधवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण नेशनल वेदर सर्विस ने सुनामी की चेतावनी जारी की. सैंड पॉइंट अलास्का प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिमी पोपोफ आइलैंड पर स्थित है. यह अलास्का के एंकोरेज से लगभग 600 मील दक्षिण-पश्चिम में है. यूएसजीएस (यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) के अनुसार, भूकंप सैंड पॉइंट से 54 मील दक्षिण में आया, जिसका केंद्र धरती के 20 किलोमीटर गहराई में था.
मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनुसार, गंभीर क्षति पहुंचाने में सक्षम एक बड़े भूकंप को 7.0-7.9 की तीव्रता वाला माना जाता है. हर साल इस तीव्रता के लगभग 10-15 भूकंप ही दर्ज किए जाते हैं. सुनामी की चेतावनी में साउथ अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप से लेकर पैसिफिक कोस्ट (प्रशांत महासागर तट) पर केनेडी एंट्रेंस और यूनिमक पास तक खतरा बताया गया. सैंड पॉइंट के अलावा अलास्का के शहर कोल्ड बे और कोडियाक भी चेतावनी क्षेत्र में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 6 महीने में तीसरी बार भूकंप क्या किसी खतरे का संकेत? देखें आज सुबह
नेशनल वेदर सर्विस ने इन क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया कि वे ऊंचे स्थानों पर चले जाएं या किसी बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर चले जाएं. भूकंपीय रूप से सक्रिय इस क्षेत्र में अक्सर झटके महसूस होते रहते हैं. इमरजेंसी सर्विस के अधिकारी संभावित सुनामी की आशंका के बीच स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. इस भूकंप के कारण अलास्का में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. 7.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आने वाले दिनों में आफ्टरशॉक (कम तीव्रता वाले भूकंपीय झटके महसूस होना) की संभावना 90% से अधिक है.
यह भी पढ़ें: चिली के ग्लेशियर टूटने के कगार पर... बढ़ता तापमान, ज्वालामुखी और भूकंप है कारण
पैसिफिक टेक्टोनिक प्लेट और नॉर्दर्न अमेरिकन प्लेट की सीमा पर स्थित होने के कारण, अल्यूशियन द्वीप समूह भूकंप के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में जाने जाते हैं. वर्ष 1900 के बाद से इस क्षेत्र में 8.0 तीव्रता के कई भूकंप आ चुके हैं. अल्यूशियन द्वीप समूह 14 मुख्य, बड़े ज्वालामुखी द्वीपों और 55 छोटे द्वीपों की एक श्रृंखला है. अधिकांश अल्यूशियन द्वीप समूह अमेरिकी राज्य अलास्का के अंतर्गत आते हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







