
'कैसे भी कब्जा करूंगा...', ट्रंप ने धमकी दी और अंधेरे में डूबे लोग, ईरान के बाद अब इस देश की बारी!
AajTak
ईरान जंग के बीच एक और देश पर अमेरिकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका ने द्वीप देश क्यूबा का तेल बंद कर रखा है और किसी भी देश को उसे तेल सप्लाई करने नहीं दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने क्यूबा को बड़ी धमकी दी है जिससे नए जंग की आहट मानी जा रही है.
ईरान में चल रहे अमेरिकी जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और देश पर नजर गड़ाए हुए हैं. ट्रंप पिछले कई महीनों से क्यूबा पर अपना कंट्रोल स्थापित करने की बात कर रहे हैं और अब उन्होंने उम्मीद जताई है कि वो इस कैरेबियाई देश के साथ जो चाहें, कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा है कि उन्हें किसी न किसी रूप में क्यूबा को अपने कब्जे में लेने का सम्मान मिलने की उम्मीद है.
ट्रंप ने यह बात सोमवार को ओवल ऑफिस में कही. और वो भी तब जब अमेरिका और क्यूबा के बीच बातचीत चल रही है. अमेरिका ने क्यूबा की तेल नाकेबंदी कर दी है जिससे यह छोटा सा द्वीप देश भारी ऊर्जा संकट और बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट से जूझ रहा है.
क्यूबा को लाचार करने की अपनी कोशिशों के बीच ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे क्यूबा को लेने का सम्मान मिलेगा. यह बड़ा सम्मान है. किसी न किसी रूप में मुझे क्यूबा को अपने कंट्रोल में लेना है.'
पत्रकारों के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस द्वीप के खिलाफ अलग-अलग कदम उठा सकता है. उन्होंने कहा, 'चाहे मैं उसे आजाद करूं या अपने कब्जे में लूं. सच कहूं तो मैं उसके साथ कुछ भी कर सकता हूं.'
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोमवार को क्यूबा में देशभर में ब्लैकआउट हो गया. करीब 1.1 करोड़ लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं क्योंकि ईंधन की कमी से देश के पुराने बिजलीघरों पर प्रेशर काफी बढ़ गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि बातचीत में अमेरिकी अधिकारियों ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल को हटाने की शर्त रखी है. हालांकि, अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









