
Urfi Javed ने Pushpa फिल्म के गाने पर बनाई इंस्टा रील, दिखाए किलर लुक्स
AajTak
उर्फी की इंस्टा रील का टाइम भले ही कम है, लेकिन चंद देर में भी लोगों पर बिजली गिराने में सफल हुई हैं. उर्फी जावेद ने 'पुष्पा' फिल्म के 'आई बिड्डा इधि ना अड्डा' गाने पर इंस्टा रील बनाई है. वीडियो में वो वाइन शेड का आउटफिट पहने दिख रही हैं.
इन दिनों हर जगह पुष्पा फिल्म और उसके गानों का शोर है. साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने हर किसी को दीवाना बना दिया है. इस लिस्ट में हमारी उर्फी जावेद का नाम भी शामिल है. सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर खबरों में रहनी वाली उर्फी जावेद ने पुष्पा फिल्म के गाने पर इंस्टा रील बनाई है. स्लो मोशन में बनी इस रील में उर्फी अपनी अदाओं से सबको किल करती दिख रही हैं.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











