
UP निकाय चुनाव में किसी भी पदाधिकारी के फैमिली मेंबर को टिकट नहीं देगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष का बयान
AajTak
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है. उसके बाद पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी पदाधिकारी के फैमिली मेंबर को टिकट नहीं देगी. इसमें हर तबके का ध्यान रखा जाएगा.
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी है. उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी है, जो जनता के बीच में नहीं जाती, इसलिए चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है. हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है, उसके बाद बीजेपी पूरी ताकत से चुनाव में उतरेगी. उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर कोर्ट का फैसला मंजूर होगा.
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है. पार्टी मेरिट के आधार पर प्रत्याशी का चुनाव होगा. परिवारवाद के खिलाफ पार्टी लंबे समय से रही है. किसी भी पदाधिकारी के परिवार के सदस्य को पार्टी टिकट नहीं देगी, पार्टी हर तबके को मौका देगी और इसके लिए तैयारी पहले से ही चल रही है.
'पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बात रखती रही हैं अपर्णा यादव'
अपर्णा यादव के लखनऊ महापौर के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वह लगातार पार्टी से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती रही हैं. पार्टी को जहां भी जरूरत होगी, वैसा निर्णय लिया जाएगा. हमारे यहां हर व्यक्ति अपनी बात रखने को स्वतंत्र है.
वहीं, धर्म सिंह सैनी की जॉइनिंग न हो पाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती हैं. पार्टी में आने के लिए कोई भी स्वतंत्र है. समय आने पर यह चीजें भी हो जाएंगी. पार्टी की विचारधारा के साथ चलने के लिए सबका स्वागत है.
'जो आए उसका स्वागत'

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







