
UP:नशीले पदार्थो की तस्करी में दो गिरफ्तार, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद
AajTak
ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ चिनहट से गिरफ्तार किया है. इसके पास से लगभग दो करोड़ कीमत की ब्राउन शुगर और दो लाख पैतालीस हजार कैश मिला है.
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. मादक पदार्थ तस्कर के पास से 202 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ कीमत है. तस्कर के पास से दो लाख पैतालीस हजार कैश बरामद की गई है.
एसटीएफ टीम को कुछ समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से नेपाल में विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. इस सम्बन्ध में एसटीएफ की अलग-अलग टीम की नजर थी.
सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले गिरोह के तस्कर बाराबंकी जिलों से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर गोरखपुर के रास्ते होते हुए नेपाल जाने वाले है. इस सूचना पर चिनहट लखनऊ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनके पास से दो करोड़ कीमत की ब्राउन शुगर बरामद हुई.
गिरफ्तार आरोपी अकबर अली ने बताया कि जिला बांका (नेपाल) के रहने वाले पदम बहादुर से पैसा लेकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी जान मोहम्मद से एक हजार दो सौ प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदता है. जिसे नेपाल निवासी पदम बहादुर को दो हजार पांच सौ प्रति ग्राम की दर से बेचता है. जान मोहम्मद ने बताया कि मैं और मेरे गांव के आस-पास के लोग ब्राउन शुगर तैयार करते है. जिसे इकठ्ठा करके अधिक कीमत में बेचते हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







