
UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का विभाग बदला, PWD अब जितिन प्रसाद के पास
AajTak
योगी सरकार 2.0 में केशव प्रसाद मौर्य का डिप्टी सीएम पद तो बरकरार रहा लेकिन विभाग बदल गया है. पिछली दफे केशव के पास रहा पीडब्ल्यूडी विभाग इस दफे जितिन प्रसाद को दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. सीएम योगी ने गृह समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं तो वहीं सुरेश खन्ना को वित्त विभाग का मंत्री बनाया है. सीएम योगी के विभाग बंटवारे में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा केशव प्रसाद मौर्य को दिया गया विभाग.
विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य को मंत्री बनाया गया. चुनाव हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को योगी मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम तो बनाया गया लेकिन उनके पर कतर दिए गए. केशव प्रसाद मौर्य का विभाग बदल गया है. योगीराज 1.0 में लोक निर्माण विभाग केशव के पास था. इस दफे उनको ग्राम विकास एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का प्रभार दिया गया है.
जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग योगी सरकार 1.0 में चुनाव से कुछ महीने पहले मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद का कद योगीराज 2.0 में बढ़ा है. जितिन प्रसाद को योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया है. जितिन प्रसाद को योगीराज 1.0 में प्राविधिक शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया था. इस दफे प्राविधिक शिक्षा विभाग का प्रभार अपना दल के कोटे से मंत्री बनाए गए आशीष पटेल को दिया गया है.
यूपी में विभागों का बंटवारा होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि केशव प्रसाद मौर्य को उनका पुराना विभाग पीडब्ल्यूडी फिर से दिया जाएगा. केशव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद ये विभाग नहीं बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन हुआ इसके ठीक उलट. पिछली सरकार में केशव प्रसाद मौर्य के पास रहा पीडब्ल्यूडी विभाग इस दफे जितिन प्रसाद को दे दिया गया है.
विधानसभा चुनाव हार गए थे केशव
केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी ने कौशांबी की सिराथू सीट से उम्मीदवार बनाया था. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए थे. केशव प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने हरा दिया था. चुनाव में मिली मात के बावजूद केशव को योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







