
United States में भारतीय स्टूडेंट्स से लूटपाट, विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
AajTak
अमेरिका में भारतीय छात्र लूटपाट और फायरिंग का शिकार हुए हैं. हमलावरों ने तीन छात्रों को निशाना बनाया है. इसमें से एक की मौत हो गई है. तीनों ही अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने 10 दिन पहले ही अमेरिका के शिकागो पहुंचे थे. इतने कम समय में ही उन्हें इस वारदात का शिकार होना पड़ा.
अमेरिका से मास्टर्स पूरी करने का सपना लेकर शिकागो पहुंचे भारतीय छात्रों को लूटपाट का शिकार होना पड़ा है. इतना ही नहीं इस वारदात में एक छात्र की मौत भी हो गई है. मामला शिकागो में तीन भारतीय छात्रों के साथ हुई लूटपाट की घटना और जानलेवा हमले का है. हमलावरों ने न सिर्फ उनसे लूटपाट की, बल्की फायरिंग कर एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में दूसरा स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, तीसरा छात्र किसी तरह फायरिंग से बच गया है.
एजेंसी और अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन तीन भारतीय छात्रों को निशाना बनाया गया है. वो तीनों ही महज 10 दिन पहले अपनी कॉलेज की पढ़ाई (MS) पूरी करने के लिए अमेरिका के शिकागो पहुंचे थे. हमला अमेरिकी समय के मुताबिक रविवार को हुआ. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला नंदपु देवांश (23) दस दिन पहले ही शिकागो की गवर्नर स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर कोर्स करने के लिए अमेरिका पहुंचा था.
देवांश यहां हैदराबाद के कोप्पला साईं चरण (22) और विशाखापत्तनम के लक्ष्मण के साथ किराए का मकान लेकर रह रहा था. रविवार की शाम तीनों दोस्त एक साथ इंटरनेट कनेक्शन के लिए राउटर खरीदने वॉलमार्ट जा रहे थे. वो अभी प्रिंसटन पार्क के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बंदूकधारी हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. लुटेरों ने तीनों से अपने मोबाइल फोन, पैसे और बाकी सामान सौंपने के लिए कहा. तीनों ने अपने फोन उन्हें सौंपकर अनलॉक करने के लिए मोबाइल के पिन भी बताए. मौका देखकर तीनों ने वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
हमले में देवांश और साईं चरण गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि, लक्ष्मण फायरिंग से बचने में कामयाब रहे. सूचना मिलने पर कुछ ही देर में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां घटना के अगले दिन सोमवार को देवांश की मौत हो गई. साईं चरण की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन वह फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से दोनों छात्र सदमे में हैं.
पुलिस के मुताबिक देवांश ने हैदराबाद के एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. वह शिकागो की गवर्नर स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर कोर्स करने के लिए 13 जनवरी को ही अमेरिका पहुंचा था. बाकी के दोनों छात्र भी करीब 15 दिन पहले ही भारत से शिकागो पहुंचे थे.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







