
UK में अब भारतवंशी राज: चुनाव जीतकर क्या बोले ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
AajTak
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने दिवाली के मौके पर ब्रिटेन में चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. 28 अक्टूबर को शपथ ग्रहण होगा. ऋषि सुनक हाल ही इस्तीफा देने वालीं लिज ट्रस की जगह लेंगे.
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे. ऋषि सुनक को करीब 180 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहीं पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में सिर्फ 26 कंजर्वेटिव सांसद ही जुटा पाईं. समर्थन न जुटा पाने की वजह से पेनी ने अपनी दावेदारी वापस ले ली और ऋषि सुनक चुनाव जीत गए. जीत के बाद ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और लोगों से मुलाकात की.
ऋषि सुनक ने कहा कि वे कंजरवेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं. ऋषि सुनक ने आगे कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि वे जिस पार्टी से प्यार करते हैं, उसकी सेवा करने और देश की सेवा करने का मौका मिला है.
ऋषि सुनक ने कहा कि लिज ट्रस बतौर प्रधानमंत्री देश को जो सेवा दी है, वह उसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं. ऋषि सुनक ने कहा कि लिज ट्रस ने कई बदलावों के बीच भी अपनी सेवा गरिमा के साथ की.
वहीं ब्रिटेन के मनोनित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वे ईमानदारी और विनम्रता के साथ ब्रिटेन की जनता की सेवा करेंगे और उनके लिए रात-दिन काम करेंगे. ऋषि सुनक ने कहा कि यही एकमात्र तरीका है, जिससे हम चुनौतियों से जीत सकते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं.
ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन एक बड़ा देश है, जो गहन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है. ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन में अब स्थिरता और एकता की जरूरत है. ऋषि सुनक ने कहा कि वे अपनी पार्टी और देश को एक साथ लाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'मैं आशा करता हूं कि आपके पीएम बनने के बाद हम वैश्विक मुद्दों और रोडमैप 2030 को लेकर एक साथ काम करें.'

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






