
UK बना रहा है 'मर्डर प्रेडिक्शन' मशीन, क्या हत्यारों का चेहरा-मोहरा अलग होता है आम चेहरों से?
AajTak
19वीं सदी में एक इटालियन क्रिमिनोलॉजिस्ट ने दावा किया कि अपराधियों की शारीरिक बनावट बाकियों से अलग होती है, जैसे उभरी हुई ठुड्डी, चपटी नाक और बेहद बड़े कान. बाद में इस थ्योरी को नकार दिया गया. अब ब्रिटेन मर्डर प्रेडिक्शन टूल बना रहा है, जिसमें छुटपुट अपराध कर चुके लोगों के डेटा देखकर समझा जाएगा कि आगे चलकर वो कोई गंभीर अपराध कर सकते हैं, या नहीं.
ये सोच बहुत पुरानी है कि क्या किसी शख्स का चेहरा देख यह पता लगाया जा सकता है कि वो कितना खतरनाक है, या कितने गंभीर अपराध कर सकता है. क्या उसके चेहरे-मोहरे या व्यवहार में ऐसा कुछ होता है, जो बाकियों से अलग हो. 19वीं सदी की शुरुआत में इटली के अपराधविज्ञानी सेजारे लोम्ब्रोसो ने क्लेम किया था कि जो लोग मर्डर या रेप जैसे अपराध करते हैं उनके चेहरे की बनावट थोड़ी अलग होती है.
ये बात तब खारिज हो गई, लेकिन अब कई देश मर्डर प्रेडिक्शन सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जो संभावित अपराधियों की पहचान करेगी. हालांकि इसका तरीका थोड़ा अलग होगा.
किस तरह की मशीन बन रही और कैसे करेगी काम
ब्रिटेन की सरकार एक ऐसी मशीन बना रही है जो अंदाजा लगा सके कि कौन इंसान भविष्य में मर्डर कर सकता है. फिलहाल यह सिस्टम शुरुआती स्टेज में है और उन्हीं पर काम करेगा जिनके डेटा पहले से पुलिस रिकॉर्ड में हैं यानी जिन पर कोई न कोई क्रिमिनल केस पहले से दर्ज है. मशीन उनके रिकॉर्ड देखकर अनुमान लगाएगी. जैसे किसी ने मारपीट की हो, या हथियार रखे हों तो सिस्टम देखेगा कि क्या आगे चलकर वो गंभीर अपराध भी कर सकता है.
ब्रिटिश मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस का कहना है कि ये जो मर्डर प्रेडिक्शन सिस्टम बन रहा है, उसका मकसद है लोगों की सुरक्षा को मजबूती देना. अगर पहले से पता लग जाए कि कौन खतरनाक अपराध कर सकता है, तो उसे रोकने के लिए वक्त रहते कदम उठाए जा सकते हैं.
ह्यूमन राइट्स संस्थान इसे लेकर क्यों हुए परेशान उनका कहना है कि इस टूल के लपेटे में मासूम लोग भी आ सकते हैं, जिन्होंने कोई छोटा-मोटा रूल तोड़ा हो. अगर किसी की मेंटल हेल्थ खराब रही हो, किसी ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो या अचानक आक्रामक हो गया हो, तो हो सकता है कि मशीन उसे खतरनाक इंसानों की श्रेणी में रख दे. या फिर मशीन भी पुराने फीडबैक के आधार पर किसी खास समुदाय को लेकर पूर्वाग्रही हो सकती है. ऐसे में लोग जबरन कानून की नजरों में घिरे रहेंगे.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








