
मैथ्यू वैनडाइक कौन है, अमेरिकी ‘वॉर एडिक्ट’ जो NIA की हिरासत में है?
AajTak
छह यूक्रेनी भाड़े के लड़ाकों के साथ गिरफ्तार किया गया मैथ्यू वैनडाइक कोई साधारण शख्स नहीं है. उसे अक्सर CIA का एसेट कहा जाता है. हैरानी की बात यह भी है कि उसे कभी अल-कायदा से जुड़ा हुआ बताया गया. वैनडाइक एक खतरनाक किरदार है, जिसे वॉर करने की लत है.
अगर उसके पास कभी कोई बिज़नेस कार्ड होता, तो उस पर शायद कुछ ऐसा लिखा होता- फ्रीडम फाइटर. डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर. पूर्व युद्धबंदी. विद्रोहियों का ट्रेनर. और अब NIA का मेहमान. मैथ्यू एरन वैनडाइक, 46 साल, अमेरिकी, बाल्टीमोर में जन्मा, जॉर्जटाउन में पढ़ा. उसने अपनी पूरी वयस्क जिंदगी दूसरों के वॉर में कूदने में बिताई है. उसे पूरा भरोसा है कि उसका पासपोर्ट उसे नायक बनाता है, प्रॉब्लम नहीं.
13 मार्च को भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन में सात विदेशी नागरिकों (छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी) को गिरफ्तार किया. वही एक अमेरिकी वैनडाइक था. उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने पकड़ा. तीन-तीन यूक्रेनी लखनऊ और दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए. ये सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे. गुवाहाटी पहुंचे. फिर मिजोरम गए. और बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए.
एक टूरिस्ट और प्रतिबंधित इलाके का उल्लंघन- ऐसा हो जाता है. लेकिन NIA का कहना है कि वे म्यांमार में उग्रवादी समूहों को ट्रेनिंग देने गए थे, ताकि वे उत्तर-पूर्व भारत में हमले कर सकें. और भी कई डिटेल्स.
वैनडाइक पहली बार लीबिया के गृहयुद्ध में सुर्खियों में आया. वह मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ विद्रोहियों के साथ विदेशी लड़ाके के तौर पर लड़ा और युद्धबंदी भी बना. यही उसकी कहानी की शुरुआत है, जैसे ब्रूस वेन की कहानी में मां की मौत और चमगादड़ है. 2011 में वह गैरकानूनी तरीके से लीबिया गया. विद्रोहियों के साथ जुड़ा. घात लगाकर हमला हुआ. गोली लगी. और फिर उसने गद्दाफी की दो कुख्यात जेलों में छह महीने अकेले कैद में बिताए. ज्यादातर लोग इसे जिंदगी बदलने का संकेत मानते. वैनडाइक ने इसे इंटर्नशिप समझा.
24 अगस्त 2011 को कैदियों ने उसकी कोठरी का ताला तोड़ दिया और वह भाग निकला. जेल से निकलकर वह कुछ दिन एक साथी भगोड़े के घर रहा. फिर त्रिपोली के कोरिंथिया होटल में नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल के मेहमान के तौर पर ठहरा. 72 घंटे में एकांत कैद से सरकारी मेहमान तक. किसी भी भाषा में इसे दमदार रिज़्यूमे ही कहा जाएगा.
CIA वाला पहलू उसकी कहानी का सबसे दिलचस्प और सबसे उलझा हुआ हिस्सा है. उसने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी स्टडीज़ पढ़ी. उसके ज्यादातर सहपाठी CIA, FBI, रक्षा विभाग, विदेश मंत्रालय या थिंक टैंकों में गए. वह भी उस क्लब में शामिल होना चाहता था.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







