
Udaipur: कन्हैयालाल केस में IG और SP को हटाने के बाद 4 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई
AajTak
कन्हैयालाल की तरह ही व्यापारी को मिली धमकियों के बाद उस पर कार्रवाई ना करने के आरोप में चार पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. शनिवार को शहर के एएसपी भी हटाए जा सकते हैं. इस मामले में धानमंडी एएसएचओ गोविंद सिंह और एएसआई भंवरलाल को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है.
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड में राजस्थान सरकार ने एसपी और आईजी को हटाने के बाद चार पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. डीजीपी एमएल लाठर ने आदेश जारी कर एएसपी सिटी अशोक मीणा, सर्किल ऑफिसर ईस्ट जरनैल सिंह, सर्किल ऑफिसर वेस्ट जितेंद्र आंचलिया,सूरजपोल एसएचओ लीलाधर मालवीय को सस्पेंड कर दिया.
इन अधिकारियों को इसलिए सस्पेंड किया है क्योंकि कन्हैयालाल की ही तरह एक व्यापारी को हत्या की धमकी मिलने के बावजदू पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. दरअसल, व्यापारी को भी नुपुर शर्मा मामले में गिरफ्तार करने के बाद बेल मिली थी और बार-बार उसी तरह धमकियां मिल रही थीं, जैसे कन्हैयालाल को मिली थीं. व्यापारी ने दुकान बंद करके शहर छोड़ दिया था, बताया जा रहा है कि कन्हैया के हत्यारे उसे भी मारने के लिए ढूँढ रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शहर के एएसपी भी हटाए जा सकते हैं. इस मामले में धानमंडी एएसएचओ गोविंद सिंह और एएसआई भंवरलाल को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है.
हत्या की धमकी देने वालों की धरपकड़ शुरू
उधर, कन्हैया लाल की हत्या के बाद नुपूर शर्मा मामले में हत्या की धमकी देने वाले सभी लोगों की धड़पकड़ राजस्थान में शुरू हो गई है. पुलिस की मौजूदगी में बूंदी में धमकी देने वाले दोनों मौलानाओं मुफ्ती नदीम अख़्तर और मोहम्मद आलम राजा गौर को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अजमेर दरगाह के बाहर 17 जून को भड़काऊ नारे लगाने के मामले में 13 दिन बाद 4 लोगों को गुरूवार को गिरफ्तार किया था जिसमें दो लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है. मुख्य आरोपी अभी भी फरार है.
केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने घटना की जांच के लिए 10 अधिकारियों की टीम बनाई थी. एनआईए ने कहा था कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी कम्युनिटी में हीरो बनना चाह रहे थे. इसमें किसी भी तरह का आतंकी कनेक्शन नहीं है. इसलिए इस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, फिर वीडियो शूट किया गया. ऐसा लग रहा है कि कन्हैया लाल पर पहले से नजर रखी जा रही थी. उसकी हर एक एक्टिविटी पर आरोपियों की पैनी निगाह थी. जांच एजेंसी ने ये भी कहा था कि वारदात में और लोगों के शामिल होने की पूरी संभावना है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








