
UCC को लेकर उत्तराखंड में सियासी बवाल, विपक्ष ने धामी सरकार पर उठाए सवाल
AajTak
उत्तराखंड देश में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनने की तैयारी में है. यूसीसी के लिए बनाई गई ड्राफ्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में क्या है, इसका पूरा खुलासा विधानसभा में ड्राफ्ट बिल पेश होने के बाद बाद ही होगा. अगले हफ्ते ही इस ड्राफ्ट को विधानसभा से मंजूरी दिलाई जा सकती है. देखें न्यूज बुलेटिन.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











