
Tunisha Sharma Suicide Case Timeline: बेवफाई का दर्द सह नहीं पाई तुनिशा? आखिरी 15 मिनट की कहानी, सुसाइड पर हुई खत्म
AajTak
तुनिशा शर्मा के सुसाइड ने पूरी इंडस्ट्री को और उनके परिवारवालों को हिलाकर रख दिया. तुनिशा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बेटी के लिए न्याय मांगा है. कठघरे में खड़े हैं शीजान खान. उनपर एक्ट्रेस की मां ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है. शीजान ने ब्रेकअप और तुनिशा संग रिश्ते पर कई खुलासे किए हैं.
प्यार में इंसान क्या से क्या नहीं कर बैठता. प्यार कहे या बेवफाई का दर्द, कैसे किसी इंसान की जान तक ले सकता है, ये टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के केस से बयां होता है. 20 साल की एक टैलेंटेड एक्ट्रेस जिसपर ब्रेकअप का सितम ऐसा पड़ा कि उसने अपनी जान ही दे दी. 24 दिसंबर को एक चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया. अलीबाबा: दास्तां-ए-कुबूल की एक्ट्रेस ने को-स्टार शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दे दी. 'मरियम' हमेशा के लिए अलविदा कह गई.
तुनिशा के सुसाइड ने पूरी इंडस्ट्री को और उनके परिवारवालों को हिलाकर रख दिया. तुनिशा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बेटी के लिए न्याय मांगा है. कठघरे में खड़े हैं शीजान खान. उनपर एक्ट्रेस की मां ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है. शीजान पुलिस कस्टडी में हैं. तुनीषा की अधूरी प्रेम कहानी, शीजान की धोखेबाजी, लव जिहाज से लेकर पुलिस जांच में अब तक क्या क्या सामने आया है, जानते हैं सुसाइड केस की पूरी टाइमलाइन.
24 दिसंबर को आई शॉकिंग खबर 24 दिसंबर को सब कुछ नॉर्मल था. सीरियल अलीबाबा के सेट पर हर दिन की तरह शूट चल रहा था. तभी शीजान खान के मेकअप रूम में फंदे से लटकती तुनिशा की लाश मिली. शीजान उस वक्त शूट पर थे. उन्होंने अपने मेकअप रूम का दरवाजा खटखटाया, आवाजें दी, फिर अंत में दरवाजा तोड़ा. तुनिशा के शव को हॉस्पिटल ले जाया गया, पर तब तक वे मृत घोषित कर दी गईं. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
गिरफ्तार हुए शीजान खान तुनीशा की मां ने उनके को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. एक्ट्रेस की मां का कहना था कि तुनिशा को शीजान ने आत्महत्या के लिए उकसाया था. उन्होंने बताया कि तुनिशा और शीजान रिलेशनशिप में थे. शीजान की वजह से तुनीशा तनाव में थीं. शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा? मुंबई के जेजे अस्पताल में तुनिशा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. सबसे बड़ी बात जो सामने आई वो ये कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं थीं. तुनिशा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे. उनकी मौत की वजह दम घुटना बताई गई. इसलिए मर्डर का एंगल इस रिपोर्ट से खारिज हो गया.
तुनिशा की मौत के पीछे लव जिहाद? एक्ट्रेस की मौत के पीछे नया शिगूफा लव जिहाद का छोड़ा जा रहा है. तुनिशा की मौत पर राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी नेता राम कदम ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. हालांकि पुलिस ने लव जिहाद का एंगल खारिज कर दिया है. बावजूद इसके महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा की मौत को लव जिहाद का मामला करार दिया है. उन्होंने कहा- हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







