
TTP चीफ नूर वली के नए वीडियो में भारत का जिक्र, कहा- मैं अब भी अपनी गैरतमंद जमीन पर मौजूद!
AajTak
टीटीपी चीफ मौलाना नूर वली महसूद ने अपने नए वीडियो से पाकिस्तानी हुक्मरानों को जवाब दिया है और उनका प्रोपगैंडा फेल कर दिया है. नूर वली ने कहा है कि जंग के दौरान विरोधियों पर आरोप लगाना पाकिस्तान का आरोप है, वो कभी भारत पर हमले का ठीकरा फोड़ता है तो कभी अफगानिस्तान पर. नूर ने साफ कर दिया है कि वो कहीं नहीं गया है और खैबर की गैरतमंद जमीन पर मौजूद है.
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत स्थित स्पिन-बोल्डक में पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है. इनमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं. पाकिस्तान के हमले में 170 लोग जख्मी हुए हैं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर ये स्ट्राइक 15 अक्तूबर की सुबह को किए थे. कई घायलों की स्थिति गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
काबुल-4 सिटी में पाकिस्तान के हमले में बड़े पैमाने पर नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. स्कूल गिर गए हैं और अफगानियों के घर गिर गए हैं.
इस बीच पाकिस्तान में ताबड़तोड़ हमले करने वाले तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सदर मौलाना नूर वली महसूद ने अपना नया वीडियो जारी किया है और पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है. 9 अक्तूबर को पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक में नूर वली को मारने का दावा किया था. इस नए वीडियो में नूर वली महसूद ने न सिर्फ अपने ठिकाने का खुलासा कर दिया है बल्कि कहा है कि वह बिल्कुल ठीक है और हाल ही में टीटीपी लड़ाकों ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है.
नए वीडियो में TTP का चीफ
नूर वली महसूद ने अपने नए वीडियो में भारत का भी जिक्र किया है और पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. नूर वली ने कहा है कि पाकिस्तान की ये पुरानी आदत है कि जब वो जंग हारने लगते हैं तो भारत पर आरोप मढ़ देते हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अफगान तालिबान भारत के शह पर पाकिस्तान पर हमले कर रहा है. शहबाज ने कहा कि तालिबान ने ये हमले तब किए जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत में थे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






