
Trump Tariff Team: पीटर, स्कॉट, हॉवर्ड... ट्रंप की टैरिफ टीम की 'त्रिमूर्ति', जिनके आइडिया से हिल गई पूरी दुनिया
AajTak
नैवारो को चीन का सबसे बड़ा आलोचक मान जाता है. वह 2006 में China Wars और 2011 में Death by China नाम से दो किताबें भी लिख चुके हैं. इन किताबों में उनके चीन विरोधी विचारों को साफ समझा जा सकता है. नैवारो 2017 से2021 तक व्हाइट हाउस में नेशनल ट्रेड काउंसिल के डायरेक्टर पद पर रह चुके हैं. वह ट्रंप के America's First पॉलिसी के कट्टर समर्थक हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 70 से ज्यादा देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ से 90 दिनों की छूट दे दी है. लेकिन चीन को इस दायरे से बाहर रखा गया है. चीन पर 125 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाया गया है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि ट्रंप के इस टैरिफ बम के आइडिया के पीछे कौन है?
यूं तो ट्रंप शुरुआत से ही टैरिफ के हिमायती रहे हैं. उनका मानना है कि सदियों से दुनियाभर के देशों ने उन्हें जमकर लूटा है. लेकिन अब अमेरिका और लूटने वाला नहीं है.
चीन के विरोधी और टैरिफ के आर्किटेक्ट हैं नैवारो
इनमें सबसे बड़ा नाम है पीटर नैवारो का. वह आर्थिक मामलों में डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं. इन दिनों उनका नाम दुनियाभर में चर्चा में बना हुआ है. एलॉन मस्क के साथ टैरिफ को लेकर उनका विवाद सुर्खियां बटोर रहा है.
नैवारो को चीन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता है. वह 2006 में China Wars और 2011 में Death by China नाम से दो किताबें भी लिख चुके हैं. इन किताबों में उनके चीन विरोधी विचारों को साफ समझा जा सकता है. नैवारो 2017 से2021 तक व्हाइट हाउस में नेशनल ट्रेड काउंसिल के डायरेक्टर पद पर रह चुके हैं. वह ट्रंप के America's First पॉलिसी के कट्टर समर्थक हैं.
पीटर नैवारो को ट्रंप की टैरिफ नीतियों का आर्किटेक्ट मान जाता है. वह संरक्षणवाद (protectionism) और टैरिफ के जरिए अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने के पक्षधर हैं. उनकी सोच है कि हाई टैरिफ विदेशी आयात को महंगा करके अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा और नौकरियों का सृजन करेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








