
Trump से पहले भी हो चुका है राष्ट्रपति पद के इन उम्मीदवारों पर हमला, जेब में मोटे कागजों से बची जान, कितनी पक्की होती है इनकी सुरक्षा?
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई. फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में रविवार को हुई गोलीबारी में हालांकि ट्रंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना के बाद चुनाव लड़ रहे बड़े उम्मीदवारों की सेफ्टी डर के घेरे में आ चुकी. इससे पहले भी चुनाव लड़ रहे मुख्य कैंडिडेट्स पर जानलेवा हमले हो चुके हैं.
नवंबर में हो रहे राष्ट्रपति चुनावों के बीच एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई. लगभग दो महीने पहले भी ट्रंप पर अटैक हुआ था, जिसमें गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई थी. इस बार हुए हमले में ट्रंप वैसे सुरक्षित हैं, लेकिन पुराना रिकॉर्ड देखते हुए इलेक्शन लड़ रहे उम्मीदवारों पर खतरा जरूर बढ़ चुका.
अमेरिका में राजनैतिक हत्याओं का पुराना इतिहास रहा. केवल राष्ट्रपतियों पर ही हमले नहीं हुए, बल्कि राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए कैंडिडेट्स पर भी अटैक हो चुके. ये हमले डराने का प्रयास नहीं थे, बल्कि वाकई जानलेवा साबित हुए.
पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी के भाई की हत्या
साल 1968 में रॉबर्ट एफ कैनेडी डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदार थे. वे पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भाई थे, जिनकी पांच साल पहले हत्या हो चुकी थी. इसके बाद से ही कैनेडी की लोकप्रियता बढ़ने लगी. वे न्यूयॉर्क से सीनेटर थे और उनपर पार्टी की तरफ से ही चुनाव लड़ने का दबाव था. पांच साल बाद कैनेडी राजी हुए लेकिन अभियान के दौरान ही उनकी हत्या कर दी गई. अ
टैक के समय में लॉस एंजिल्स के अपने होटल में थे, जहां सिरहान सिरहान नाम के शख्स ने गोलीबारी की. हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हुए. दोषी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











