
TMC का दावा, आयकर अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की ली तलाशी
AajTak
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया कि रविवार को आयकर अधिकारियों (IT) ने अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली. TMC के अनुसार, आईटी की टीम ने उनके हेलिकॉप्टर पर छापा मारा और तलाशी ली. उनके सुरक्षाकर्मियों को रोककर प्रत्येक बैग को खोलकर तलाशी ली गई.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया कि रविवार को आयकर अधिकारियों (IT) ने अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली. TMC के अनुसार, आईटी की टीम ने उनके हेलिकॉप्टर पर छापा मारा और तलाशी ली. उनके सुरक्षाकर्मियों को रोककर प्रत्येक बैग को खोलकर तलाशी ली गई. इसके अलावा हेलिकॉप्टर के हर कोने की तलाशी ली गई. टीएमसी सूत्रों ने दावा किया कि जब अभिषेक बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों ने कारण पूछा, तो आईटी अधिकारी मौखिक विवाद में पड़ गए और हेलिकॉप्टर को अवैध रूप से जब्त करने की धमकी दी. अभिषेक बनर्जी ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग, NIA और भाजपा को टैग करते हुए लिखा, आज मेरे हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई. उन्हें कुछ नहीं मिला. जमींदार अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं, लेकिन बंगाल की प्रतिरोध भावना कभी नहीं डिगेगी.
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बौखला गए हैं. उन्होंने कहा, 'अभिषेक के हेलिकॉप्टर का ट्रायल रन हो रहा था. आईटी अधिकारियों ने इसकी तलाशी ली और जब पूछा गया कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि वे इसे रोक सकते हैं या इसमें देरी कर सकते हैं.' आईटी टीम को हेलिकॉप्टर में कुछ नहीं मिला. बीजेपी परेशान है इसलिए ऐसा कर रही है.
आयकर अधिकारियों ने दावे का किया खंडन TMC के दावे के बाद आयकर विभाग के सूत्रों ने रविवार को दावा किया कि तलाशी जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. टीएमसी नेता हेलीकॉप्टर में मौजूद भी नहीं थे. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के आने की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिली, आवश्यक जानकारी एकत्र करने के बाद विभाग के अधिकारी वहां से चले गये. हेलीकॉप्टर में केवल दो सुरक्षाकर्मी सवार थे.
इससे पहले दिन में एक्स पर एक पोस्ट में टीएमसी ने कहा कि सोमवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में अभिषेक बनर्जी की यात्रा के लिए बेहाला फ्लाइंग क्लब में हेलिकॉप्टर की टेस्टिंग चल रही थी. उसी वक़्त आईटी अधिकारियों की एक टीम पहुंची और बड़े पैमाने पर इसकी तलाशी ली.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







