
TKSS: Madhuri Dixit संग Kapil Sharma ने किया फ्लर्ट, पूछा- लोगों के फ्लर्ट करने पर कैसा लगता है?
AajTak
कपिल शर्मा के शो में माधुरी की एंट्री बड़े ही फिल्मी अंदाज में होगी. माधुरी की एंट्री पर गाना बजेगा पहला-पहला प्यार है और कपिल एक्ट्रेस का हाथ थामकर उन्हें स्टेज तक लेकर आएंगे. कपिल कहते हैं- कॉलेज में लड़कों की पॉकेट में पैसे हो या ना हों आपकी फोटो जरूर निकलती थी. ये सुनकर माधुरी मुस्कुराने लगती हैं.
द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स शिरकत करके समा बाधंते हैं. इस हफ्ते शो में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी धमाकेदार एंट्री से शो की शान बढ़ाती हुई नजर आएंगी. माधुरी कपिल के शो में अपनी मचअवेटेड सीरीज 'द फेम गेम' को प्रमोट करने अपनी टीम के साथ पहुंचेंगी. माधुरी को देखकर कपिल उनसे जमकर फ्लर्ट करते हुए भी नजर आएंगे.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










