
The White Tiger फेम आदर्श गौरव को बड़ा मौका, Meryl Streep संग आएंगे नजर
AajTak
आदर्श गौरव ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बयान दिया है. उन्होंने कहा- 'सच कहूं तो यह मेरे सपनों से भी परे है. करियर के शुरुआती चरण में इस अविश्वनीय टीम के साथ काम करना मेरे लिए किसी इनाम जैसा है.'
नेटफ्लिक्स मूवी The White Tiger फेम एक्टर आदर्श गौरव ने करियर की लंबी छलांग लगाई है. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब आदर्श को मेरिल स्ट्रीप और किट हेरिंगटन जैसे दिग्गज इंटरनेशनल सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












