
Thane Crime: प्रेमी ने किया शादी से इनकार, महिला ने रसोई के चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट, खुद अस्पताल पहुंचा पीड़ित
AajTak
ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त को भिवंडी में हुई.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स को शादी से इनकार करना महंगा पड़ गया. इस बात से नाराज होकर उस शख्स की प्रेमिका ने रसोई के चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. बड़ी मुश्किल से लहूलुहान प्रेमी खुद अस्पताल तक पहुंचा, तब जाकर उसकी जान बची. ठाणे पुलिस ने इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर ली है.
ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त को भिवंडी में हुई.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि आरोपी महिला ने पद्म नगर इलाके में अपने घर पर इस वारदात को अंजाम दिया. जहां उसने अपने 31 वर्षीय प्रेमी पर रसोई के चाकू से हमला किया. उसने अपने प्रेमी के गुप्तांग पर चाकू से वार किया. क्योंकि उसने उससे शादी करने से मना कर दिया था.
घटना के बाद पीड़ित प्रेमी किसी तरह से लहूलुहान हालत में अपनी प्रेमिका के घर से भागकर अस्पताल पहुंचा. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना या खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







