
Thailand की Fireworks Factory में भीषण विस्फोट, 23 लोगों की मौत
AajTak
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से करीब 60 मील उत्तर पश्चिम में स्थित बुरी प्रांत में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है.
थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के कारण 23 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री में कोई भी जीवित नहीं मिला. धमाका थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से करीब 60 मील उत्तर पश्चिम में स्थित बुरी प्रांत में हुआ. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है.
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के बाद काफी दूर तक काले धुंए का गुबार देखा गया. दरअसल, फरवरी के महीने में पड़ने वाला चीनी नव वर्ष थाइलैंड में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान थाई लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं. इसलिए थाइलैंड में इस समय आतिशबाजी की डिमांड काफी ज्यादा रहती है.
पीएम को फोन पर दी गई जानकारी
बता दें कि थाइलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन इन दिनों वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) की बैठक के लिए स्विट्जरलैंड में हैं. विस्फोट की जानकारी उन्हें क्षेत्रीय पुलिस कमांडर ने फोन पर दी. कमांडर ने पीएम को बताया कि धमाके के वक्त फैक्ट्री में 20 से 30 कर्मचारी थे, अभी तक रेस्क्यू के दौरान एक भी कर्मचारी नहीं मिल सका है.
एक साल पहले भी हुआ था विस्फोट
जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले ही दक्षिणी थाईलैंड में पटाखे के गोदाम में बड़ा विस्फोट हुआ था. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस विस्फोट के बाद इतना ज्यादा नुकसान इसलिए हुआ था, क्योंकि धमाके वाली जगह के आसपास आवासीय इलाका था. विस्फोट के कारण 500 मीटर के दायरे में करीब 100 घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










