
Tesla India Launch: 622KM रेंज... 15 मिनट में चार्ज, भारत में इतनी है Model Y की कीमत! इन शहरों में होगी बुकिंग
AajTak
Tesla Model Y: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स अपने पहले शोरूम की शुरुआत कर दी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के इस पहले शोरूम का उद्धाटन किया है. कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कारों की कीमत का खुलासा कर दिया गया है.
Tesla Model Y Price in India: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार Model Y को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के इस पहले शोरूम का उद्धाटन किया है.
टेस्ला के इस शोरूम के शुभारंभ के मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया. फडणवीस ने कहा कि, इलेक्ट्रिक कारों के मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए हमारी पॉलिसी अच्छी है. इसके अलावा हम मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित कर रहे हैं. यह एक अच्छी शुरुआत है, हम भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) मैन्युफैक्चरिंग देखना चाहते हैं. उन्होंनें कहा कि, मुझे यकीन है कि उचित समय पर टेस्ला इस बारे में सोचेगी.
कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कारों की कीमत का खुलासा कर दिया गया है. कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की है. इस कार को रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा.
कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Model Y की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है. मुंबई में इसके एंट्री लेवल मॉडल रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 61,07,190 रुपये होगी, जिसमें 2,92,818 रुपये जीएसटी भी शामिल है. वहीं इसके लांग रेंज वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 69,15,190 रुपये होगी जिसमें 3,30,913 रुपये जीएसटी शामिल है. ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अलग से देना होगा.
टेस्ला मॉडल Y के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट को भारतीय बाज़ार में दो अलग-अलग बैटरी पैक (60 kWh और बड़े 75 kWh बैटरी पैक) के साथ पेश किया जा रहा है. इसके RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 295 hp की पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा 60 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) रेंज देती है. जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.
भारत में Tesla Model Y कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगी. इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











