
Syria News: लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही नाव सीरिया में डूबी, 34 की मौत
AajTak
लेबनान से प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव सीरिया में डूब गई. हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है सबसे पहले एक बच्चे का शव दिखाई दिया. इसके बाद एक के बाद एक शव मिलने शुरू हो गए. दरअसल लेबनान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, इसके चलते लोग लेबनान से पलायन करने को मजबूर हैं.
लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव सीरिया के तट पर डूब गई. इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 14 लोगों को बचा लिया गया है. सीरिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तटीय शहर टार्टस में 34 बॉडी मिली हैं. सीरियाई परिवहन मंत्रालय ने बताया कि घायलों से पूछताछ में पता चला है कि प्रवासियों को लेकर एक नाव मंगलवार को लेबनान के उत्तरी मिनेह क्षेत्र से 120 से 150 लोगों के बीच रवाना हुई थी.
समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक सीरिया के पोर्ट के महानिदेशक समीर कुब्रुसली ने बताया कि अधिकारियों को गुरुवार शाम तक 34 शव मिले हैं. जबकि 14 लोगों को बचाया गया है. इसके साथ ही अधिकारी इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि नाव में सवार सभी लोग उत्तरी लेबनान से पलायन कर रहे थे.
उधर, लेबनान के परिवहन मंत्री अली हमी ने कहा कि उन्हें सीरिया के परिवहन मंत्री ज़ुहैर खुज़ैम ने जानकारी दी थी कि 33 शव बरामद किए गए हैं और 16 लोगों को बचाया गया है. बोट पर लेबनान के अलावा सीरिया और फिलिस्तीन के शरणार्थी भी शामिल हैं.
सबसे पहले दिखा बच्चे का शव
सीरियाई परिवहन मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया है कि के बयान में कहा गया है कि टार्टस के तट पर अरवाड़ के छोटे से बंदरगाह के निदेशक ने शाम 4:30 बजे इस हादसे की जानकारी दी. इसके बाद मंत्रालय ने मौके पर शिप भेजा. बताया जा रहा है सबसे पहले एक बच्चे का शव दिखाई दिया. इसके बाद एक के बाद एक शव मिलने शुरू हो गए. मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अधिकांश बॉडी अरवाड़ के पास मिली हैं.
अप्रैल में हुआ था बड़ा हादसा

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







