
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आखिर कैसे बन गए इतने बदतर हालात? जानें
AajTak
कर्ज में डूबे श्रीलंका को बड़े राहत की जरूरत है लेकिन सरकार की नीतियों से हालात में अभी फौरी राहत का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. सवाल है कि आखिर श्रीलंका में ऐसा क्या हुआ कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट होती गई. देश को इस मो़ड़ पर ला खड़ा करने का असली जिम्मेदार कौन है. सरकार ने माली हालत की सुध पहले क्यों नहीं ली? श्रीलंका में आखिर कैसे बन गए इतने बदतर हालात? जानें इस वीडियो में रिपोर्ट के जरिए.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











