
SpiceJet की फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में बीच हवा में आई खराबी, लौटानी पड़ी दिल्ली
AajTak
दिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां SpiceJet (स्पाइस जेट) की एक फ्लाइट को बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते दिल्ली लौटना पड़ा. फ्लाइट ने दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरी थी.
दिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां SpiceJet (स्पाइस जेट) की एक फ्लाइट को बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते दिल्ली लौटनी पड़ी. फ्लाइट ने दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरी थी.
स्पाइस जेट B737 फ्लाइट SG 8363 ने दिल्ली से नाशिक के लिए आज सुबह 6:54 बजे उड़ान भरी थी. लेकिन बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा.
SpiceJet B737 aircraft VT-SLP, operating flight SG-8363 (Delhi-Nashik) today morning returned midway to the city due to an 'autopilot' snag, a DGCA official said. The Boeing 737 aircraft landed safely, he said. pic.twitter.com/ntpQUiMXcO
स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को स्पाइस जेट के बोइंग 737 एयरक्रॉफ्ट की दिल्ली से नाशिक फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा. दरअसल, क्रू मेंबर्स को ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का पता चलने के बाद ये कदम उठाना पड़ा. हालांकि, दिल्ली में फ्लाइट की नॉर्मल लैंडिंग कराई गई. इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित तरीके से फ्लाइट से उतर गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










