
Special Trains List: इस रूट पर चलेंगी गणपति स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम शेड्यूल
AajTak
पश्चिम रेलवे गणपति महोत्सव 2024 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद–कुडाल और अहमदाबाद-मंगलुरु स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नई ट्रेनों की घोषणा करता है. त्योहारों के मौके पर ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में रेलवे समय-समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे गणपति महोत्सव 2024 के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद–कुडाल और अहमदाबाद-मंगलुरु स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.
ट्रेन संख्या 09412/09411 अहमदाबाद -कुडाल साप्ताहिक विशेष [6 फेरे] ट्रेन संख्या 09412 अहमदाबाद- कुडाल साप्ताहिक स्पेशल 03, 10 और 17 सितंबर, मंगलवार को अहमदाबाद से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.30 बजे कुडाल पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 09411 कुडाल-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 04, 11 और 18 सितंबर, बुधवार को कुडाल से 04.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.45 बजे अहमदाबाद पहुचेगी.
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
ट्रेन संख्या 09424/09423 अहमदाबाद – मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल [6 फेरे] ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद- मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल 06, 13 और 20 सितंबर, शुक्रवार को अहमदाबाद से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.45 बजे मंगलुरु पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 07, 14 और 21 सितंबर, शनिवार को मंगलुरु से 22.10 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 02.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंन्ढापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
ट्रेन संख्या 09412 और 09424 की बुकिंग 28 जुलाई से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







