
Solar Eclipse 2021: शनि जयंती पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
AajTak
(Solar Eclipse 2021) साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 दिन गुरूवार को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा. खास बात यह है कि इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है. इसलिए इस बार का सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है. भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा.
(Solar Eclipse 2021) साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 दिन गुरूवार को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा. खास बात यह है कि इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है. इसलिए इस बार का सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है. भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी. कहां-कहां लगेगा सूर्य ग्रहण: 10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. ये सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से में आंशिक रूप में दिखाई देगा जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का बहुत महत्व है. इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. चूंकि भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. इसलिए इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा और ना ही किसी तरह के कार्यों पर कोई पाबंदी होगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










