
SDM की गाड़ी को ओवरटेक करने पर दो युवकों की पिटाई, अधिकारी ने दी सफाई
AajTak
उमरिया से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो युवकों को बुरी तरह पीटा जा रहा है. मामला एसडीएम की गाड़ी को ओवरटेक करने का है. बताया जा रहा है कि दो युवकों ने एसडीएम की गाड़ी को ओवरटेक किया. जिसके बाद एसडीएम और कुछ लोगों ने युवकों को पीट डाला. लेकिन एसडीएम का कहना है कि वो तो युवकों का बीच-बचाव कर रहे थे. उन्होंने युवकों को नहीं पीटा है.
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से SDM की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. आरोप है कि गाड़ी को ओवरटेक करने से गुस्साए SDM ने दो युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी पिटवाया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गाड़ी ओवरटेक करने के मामले में दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था और मुझे लेट हो रहा था. इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था. इसकी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया. इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया.
ये भी पढ़ें: स्कूल में 'Jai Shri Ram' कहने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, टीचर के खिलाफ FIR
मैं तो बीच-बचाव कर रहा था- SDM
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैंने युवकों को नहीं पीटा. बल्कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैं बीच बचाव कर रहा था. एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे. वो तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वो लोग हमारे ही साथ लड़ने-झगड़ने लगे. दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. फिर भी मैं उनका बीच-बचाव करता रहा. मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गलती किसकी है. युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. क्योंकि कानून को अपने हाथ में लेने का हक किसी का नहीं है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











