
Saurav Ghosal Commonwealth Games 2022: भारत को मिला एक और ब्रॉन्ज़ मेडल, स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने रचा इतिहास, विरोधी का सूपड़ा साफ
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल मिला है. सौरव घोषाल ने स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी को 3-0 से मात दी. यह पहली बार है जब स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में भारत को कई मेडल मिला हो. मैच का हाल कैसा रहा, जानिए...
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एक और मेडल मिला है. स्क्वॉश में भारत के सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. यह पहली बार हुआ है जब स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में भारत ने कोई मेडल हासिल किया हो. इस मेडल के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या अभी तक 15 हो गई है.
ब्रॉन्ज मेडल के इस मैच में सौरव घोषाल का मुकाबला इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप से था. शुरुआत से ही सौरव ने यहां मज़बूत पकड़ बनाई हुई थी और उन्होंने तीन सेट में जीत हासिल की.
सेट दर सेट स्कोर की बात करें तो सौरव ने अपने विरोधी को 11-6, 11-1 और 11-4 से हराया और 3-0 से इंग्लैंड के खिलाड़ी का सूपड़ा साफ कर दिया. सौरव के नाम इतिहास लिखा गया है, क्योंकि इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में किसी स्क्वॉश सिंगल इंवेंट में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था.
35 साल के सौरव घोषाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आते हैं. स्क्वॉश में भारत के सुपरस्टार सौरव को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. जबकि एशियन गेम्स में वह 5 ब्रॉन्ज़, एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदक विजेता (3 अगस्त 2022 तक)1. संकेत महादेव- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)2. गुरुराजा- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 61 KG)3. मीराबाई चनू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49 KG) 4. बिंदियारानी देवी- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)5. जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG) 6. अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG) 7. सुशीला देवी- सिल्वर मेडल (जूडो 48 KG) 8. विजय कुमार यादव- ब्रॉन्ज मेडल (जूडो 60 KG)9. हरजिंदर कौर- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 71 KG) 10. वूमेन्स टीम- गोल्ड मेडल (लॉन बॉल्स) 11. पुरुष टीम- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस) 12. विकास ठाकुर- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 96 KG)13. मिक्स्ड बैडमिंटन टीम- सिल्वर मेडल 14. लवप्रीत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 109 KG)15. सौरव घोषाल- ब्रॉन्ज मेडल (स्क्वॉश सिंगल्स इवेंट)

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





