
Samrat Prithviraj Box Office Predictions: सम्राट पृथ्वीराज का विक्रम-मेजर से क्लैश, फर्स्ट डे ओपनिंग में कौन किसपर पड़ेगा भारी?
AajTak
डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की बनाई सम्राट पृथ्वीराज को फैंस को बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग, फिल्म के युद्ध वाले सीन्स, बेहतरीन विजुअल और सपोर्टिंग कास्ट की तारीफ हो रही है. फैंस को खासकर सम्राट पृथ्वीराज का क्लाइमेक्स सीन काफी अच्छा लग रहा है. लगातार इस सीन की तारीफ हो रही है.
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज फैंस के बीच बना हुआ है. इसे देखने का इंतजार कई दर्शकों को बेसब्री से था. अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो भारी भीड़ इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है. इस पीरियड ड्रामा फिल्म की तारीफ भी सोशल मीडिया पर होनी शुरू हो गई है.
डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की बनाई सम्राट पृथ्वीराज को फैंस को बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग, फिल्म के युद्ध वाले सीन्स, बेहतरीन विजुअल और सपोर्टिंग कास्ट की तारीफ हो रही है. फैंस को खासकर सम्राट पृथ्वीराज का क्लाइमेक्स सीन काफी अच्छा लग रहा है. लगातार इस सीन की तारीफ हो रही है.
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चर्चे भी अब होने लगे हैं. इस फिल्म से अच्छी कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. इसकी कमाई को लेकर अक्षय कुमार पर काफी प्रेशर भी है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी थी. अब फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने सम्राट पृथ्वीराज की कमाई के बारे में बात की है.
गिरीश जौहर ने न्यूज 18 संग बातचीत में बताया कि सम्राट पृथ्वीराज अपने ओपनिंग डे पर 8 से 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. गिरीश का कहना है कि अगर फिल्म अच्छी साबित हुई और इसे अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला तो इसकी कमाई में इजाफा देखने के लिए भी मिल सकता है.
ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का कहना है कि सम्राट पृथ्वीराज 15 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती हैं. होम मिनिस्टर अमित शाह ने इस फिल्म को बढ़िया रिव्यू दिया था. इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया गया है. मोहन के मुताबिक, सम्राट पृथ्वीराज के हिंदी वर्जन को भारत में 3550 स्क्रीन्स मिली हैं. वहीं तमिल और तेलुगू वर्जन को 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं इंटरनेशनल स्तर पर फिल्म को 1200 स्क्रीन्स मिले हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










