
Russia-Ukraine War: Mariupol के स्टील प्लांट में छिपे एक हजार लोग, दावा- रूस दाग रहा ताबड़तोड़ मिसाइल
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद सबसे ज्यादा चौंकाने वाले मामले मारियुपोल शहर से सामने आए हैं. ताजा मामला भी वहीं से सामने आया है. यूक्रेन का दावा है कि शहर के नजदीक स्टील प्लांट में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है और रूस आसापस बमबारी कर रहा है.
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र सहित दुनिया की तमाम बड़ी संस्थाओं के हस्तक्षेप के बावजूद यह युद्ध थमता नहीं दिख रहा है. दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के बेहद महत्वपूर्ण शहर मरियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में 1 हजार से ज्यादा लोगों के छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है.
मारियुपोल शहर के नगर परिषद ने सोशल मीडिया (Telegram) के जरिए यह जानकारी दी. सोशल मीडिया में की गई पोस्ट में दावा किया गया है कि प्लांट के आसपास रूस के हमले लगातार जारी हैं. मारियुपोल के नगर परिषद के मुताबिक प्लांट में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. बता दें कि जंग शुरू होने से लेकर अब तक
मारियुपोल में हालात सबसे ज्यादा खराब
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN World Food Program) के चीफ ने कहा था कि रूसी सैनिकों से घिरे यूक्रेन के मारियुपोल शहर में लोगों की भूख से मौत हो रही है. उन्होंने आशंका जताई थी कि आने वाले हफ्तों में रूस अपने हमले और तेज कर सकता है, जिससे यूक्रेन के कई दूसरे इलाकों में भी ऐसी स्थिति देखने मिल सकती है.
आसपास के देश भी हो सकते हैं अस्थिर
WFP के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डेविड बेस्ली ने 15 अप्रैल को यूक्रेन की राजधानी कीव में चेतावनी दी थी कि अनाज निर्यात करने वाले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के चलते आसपास के देश भी अस्थिर हो सकते हैं और बेहतर जीवन की तलाश करने वाले शरणार्थियों की संख्या भी बढ़ सकती है. बेस्ली ने कहा था कि 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध यूक्रेन में लोगों को तबाह कर रहा है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








