
Russia-Ukraine War: एयरस्पेस बैन से सप्लाई चेन पर रिस्क, भारत पर भी ये असर
AajTak
US Aerospace Ban: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. कनाडा और यूरोपीय संघ के बाद अब अमेरिका ने भी रूसी विमानों के लिए अपना आसमान बंद कर दिया है. एयरस्पेस बंद होने का व्यापक असर होने वाला है.
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग (Ukraine-Russia War) का असर अब इंडस्ट्रीज के ऊपर पड़ने लगा है. कई सेक्टर अब सीधे तौर पर इस जंग से प्रभावित होने लगे हैं. एयरलाइन सेक्टर (Airline Sector) उन इंडस्ट्रीज में है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. कई देशों ने रूस के विमानों के लिए अपना आसमान बंद कर दिया है और इसके बदले में रूस ने भी इसी तरह का बैन लगाया है. इससे अब विमानों को सफर पूरा करने के लिए लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है.
More Related News













