
Russia-Ukraine Update: यूक्रेन की सुरक्षा में 26 साल की लड़की ने उठाई AK47, देखें आजतक को क्या बताया
AajTak
रूस के यूक्रेन पर हमले जारी है. युद्ध के 10वें दिन यू्क्रेन में हालात ये हैं कि यहां कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. हालात काफी खराब हैं. G-7 देशों का दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर क्लस्टर बम बरसाए हैं, जो कि युद्ध अपराध है. हालात काफी बदतर हो गए हैं. कई शहरों को रूसी सेना तबाह कर चुकी है, लाखों लोग बेघर हो गए हैं. कई शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं. वहीं, अब यूक्रेन के आम नागरीक अपने वतन की रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं. आजतक ने 26 साल की एलीना से बात की जो देश की सुरक्षा के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं. AK47 हाथ में लिए एलीना ने आजतक को बताया कि देश की जनता सेना की हर संभव मदद कर रही है. देखें आगे क्या बोलीं एलीना.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









