
Russia के कब्जे के बीच डोनेत्स्क पहुंचा आजतक, देखें मैदान-ए-जंग से जांबाज रिपोर्टिंग
AajTak
इस्तांबुल वार्ता में हमला कम करने के वादे के बावजूद रूस ने चर्नीहीव इलाके में ताजा हमला किया है. हमला कीव के आसपास के इलाकों पर भी हुआ है. डोनेत्स्क रीजन में रूस और यूक्रेन की सेना आमने-सामने है. ये इलाका हालांकि रूस के कब्जे में है. डोनबास इलाके में भी रूस ने हमला किया है. मिकोलैव के स्पेशल फोर्स मुख्यालय को भी रूस ने निशाना बनाया है. रूसी मिसाइल हमले में दिनप्रो का तेल डिपो नष्ट हआ है. इस बीच अमेरिका का बड़ा बयान आया है. अमेरिका ने कहा है कि वो यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी नहीं देगा. अमेरिका ने ये भी खुलासा किया है कि उसे जानकारी मिली है कि रूसी फौज और सलाहकारों ने पुतिन को जंग और प्रतिबंधों के नतीजों पर गलत जानकारी दी है. इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया है. देखें डोनेत्स्क से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









