
Rudolph Fentz: 1951 में हुई टाइम ट्रैवल की सच्ची घटना, जिसके न्यूयॉर्क पुलिस को मिले थे कई सबूत
AajTak
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने समय यात्रा (Time Travel) करने का दावा किया है. लेकिन सबूतों के अभाव से वे लोग कभी इस चीज को साबित नहीं कर पाए. मगर न्यूयॉर्क में 1951 में समय यात्रा का एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें पुलिस को इतने सबूत मिले कि यह केस रातों-रात पूरी दुनिया भर में फेमस हो गया. तो चलिए जानते हैं इस केस के बारे में...
समय एक ऐसा फिनोमिना, जिसने पूरा ब्रह्मांड को खुद में समेटे रखा है. लेकिन देखने में ये जितना सरल लगता है, इसे समझ पाना उतना ही मुश्किल है. ऐसा माना जाता है कि समय एक ऐसी इकाई है जो निरंतर आगे बढ़ती रहती है. इसे बदला या दोहराया नहीं जा सकता. लेकिन समय-समय पर ऐसी घटनाएं या व्यक्ति सामने आते रहते हैं जो ये दावा करते हैं कि उन्होंने समय यात्रा की है.
लेकिन समय यात्रा का दावा करने वालों पर लोग इसलिए भी विश्वास नहीं कर पाते क्योंकि उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं होते. लेकिन आज हम आपको समय यात्रा से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिसके अनेकों ऐसे सबूत मौजूद थे जो कि इसे सच साबित करने के लिए काफी थे. चलिए जानते हैं समय यात्रा की इस सच्ची घटना के बारे में विस्तार से...
जून 1951 की रात करीब सवा ग्यारह बजे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (Times Square, New York) पर अचानक एक शख्स लोगों को दिखाई दिया. जिसने बेहद पुराने जमाने के कपड़े पहने हुए थे. उसे देखकर लग रहा था जैसे वह इस समय का है ही नहीं. वह अचानक इस जगह कैसे आया, किसी को समझ नहीं आया. वह शख्स खुद भी काफी हैरान दिखाई दिया. उसे भी मानो ऐसा लग रहा था कि वह यहां अचानक कैसे पहुंच गया. उसके हाव-भाव भी यही बता रहे थे कि वह यहां का नजारा देखकर काफी हैरान है. वह टाइम्स स्क्वायर पर चल रही गाड़ियों को और वहां की चमचमाती लाइटों को बेहद आश्चर्य से देख रहा था.
Metro की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही वह शख्स सड़क के किनारे आने के लिए बीच रोड से चलने लगा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा. जब लोग उसे देखने वहां पहुंचे, तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जब उस शख्स की तलाशी ली गई तो उसके पास से हैरान कर देने वाली चीजें बरामद हुईं. जैसे कि 5 सेंट का एक बीयर टोकन, घोड़ा गाड़ी की सफाई करने का एक बिल, जिस पर पता लिखा था लाइवरी स्टेबल लेक्सिंगटन एवेन्यू (Livery Stable Lexington Avenue). 1951 की किसी भी एड्रेस बुक में यह पता मौजूद नहीं था.
साथ ही उसके पास 70 डॉलर की करंसी के पुराने नोट और सिक्के भी उसके पास मिले. इसके अलावा उसके पास एक बिजनेस कार्ड मिला, जिसके ऊपर नाम लिखा था डॉक्टर रुडोल्फ फेंस सीनियर (Dr. Rudolph Fentz Senior). उस पर एड्रेस लिखा था 5th Avenue, New York. उसके पास एक लेटर भी मिला जिसे फिलाडेल्फिया (Philadelphia) भेजा जाना था. इस लेटर पर 1876 की स्टैंप भी लगी थी.
रुडोल्फ के पास मिली इन चीजों की खास बात ये थी कि ये पुराने समय की होने के बावजूद एकदम नई थीं. इस केस की जांच का जिम्मा कैप्टन हुबर्ट वी. रिम (Captain Hubert V. Rihm) को दिया गया. कैप्टन हुबर्ट जब उस पते पर पहुंचे तो उन्हें वहां एक ऑफिस मिला. वहां के लोग रुडोल्फ नामक किसी भी व्यक्ति को नहीं जानते थे. कैप्टन हुबर्ट ने उस समय की सभी टेलीफोन डायरेक्टरी और एड्रेस बुक को चेक किया. लेकिन उन्हें इस नाम के किसी भी व्यक्ति का कोई पता नहीं मिल सका.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








