
RS चुनाव: काउंटिंग में 8 घंटे देरी-एक वोट खारिज और EC पर आरोप..हार गया शिवसेना गठबंधन का चौथा उम्मीदवार
AajTak
महाराष्ट्र में शुक्रवार को छीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हुए. इस चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महाविकास अघाड़ी सरकार का समर्थन किया था. यहां सात उम्मीदार मैदान में थे, इसलिए चुनाव फंस गया था.
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. यहां भाजपा ने राज्यसभा की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं हार के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन ने कई तरह के आरोप लगाे हैं.
सत्ताधारी गठबंधन की तरफ से काउंटिंग में आठ घंटे की देरी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी और शिवसेना दोनों ने क्रॉस वोटिंग होने और वोटों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी, इस कारण आठ घंटे की देरी से काउंटिंग शुरू हुई थी.
राज्यसभा चुनाव के कांटे के मुकाबले में महाविकास अघाड़ी को बीजेपी ने तगड़ा झटका दिया है. बीजेपी के तीनों उम्मीदवार पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक जीत गए हैं. जबकि शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने जीत हासिल की.
महाराष्ट्र की छह सीटों पर सात उम्मीदवार थे. छठी सीट के लिए शिवसेना के संजय पवार और बीजेपी के धनंजय महादिक में मुकाबला कांटे का था. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए ये प्रतिष्ठा की लड़ाई थी लेकिन वो अपने उम्मीदवार जितान में नाकाम रहे.
MVA उम्मीदवार की हार के लिए आयोग जिम्मेदार
वहीं संजय राउत ने MVA के चौथे उम्मीदवार की हार के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है. चुनाव आयोग ने हमारे एक वोट को अमान्य कर दिया. हमने दो वोट को लेकर विरोध किया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. चुनाव आयोग ने उनका (बीजेपी का) साथ दिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












