
Robert Kiyosaki Post: सोना-चांदी पर रॉबर्ट कियोसाकी ने पहले ही कह दी थी ये बात, आज हो गई सच...
AajTak
Robert Kiyosaki Viral Post: सोना और चांदी लगातार क्रैश के बाद मंगलवार को तगड़ी तेजी आई है. ऐसे में 'रिच डैड पुअर डैड' के राइटर रॉबर्ट कियोसाकी की सोशल मीडिया पर शेयर 1 फरवरी की पोस्ट में कही गई बात अगले ही दिन से सच साबित होती नजर आने लगी. उन्होंने Gold-Silver Crash पर कहा था कि इन्हें खरीदने के लिए Sale लग गई है.
सोना-चांदी की कीमतें दनादन क्रैश (Gold-Silver Price Crash) होने के बाद एक बार फिर से रॉकेट की रफ्तार से भागी हैं. मंगलवार को चांदी एक ही दिन में 34,000 रुपये महंगी हो गई, तो वहीं सोना भी 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया. बता दें कि हाल ही में चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंची थी और अगले चार दिन में ही करीब 2 लाख रुपये कम हो गई थी. इस गिरावट को लेकर मशहूर किताब 'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Rich Dad Poor Dad Writer Robert Kiyosaki) ने क्रैश से घबराने के बजाय निवेशकों को खरीदने की सलाह दी थी. उन्होंने सोना-चांदी में गिरावट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर नया पोस्ट किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है. कियोसाकी ने कहा था कि इसे क्रैश नहीं, बल्कि वे सोना-चांदी की सेल मान रहे हैं.
Gold-Silver ने क्रैश के बाद मारी पलटी बता दें बीते 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई पर पहुंचने के बाद बीते कारोबारी दिन सोमवार को ओपनिंग के साथ ही 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी गिरते हुए 2,25,805 रुपये पर आ गई और इस हाई से 1,94,243 रुपये कम हो गई थी, लेकिन मंगलवार को ये ऐसी भागी कि निवेशकों की चिंता को खुशी में बदल दिया. ये 2,70,229 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. कुछ ऐसा ही हाल Gold Rate का भी था. MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 24 Karat Gold Rate गिरावट के साथ सोमवार को अपने हाई 1,93,096 रुपये से 54,208 रुपये गिर चुका था और मंगलवार को ये 1,53,460 रुपये पर पहुंच गया.
DIfFERENCE BETWEEN Rich People and Poor People: When Walmart has a SALE poor people rush in and buy, buy, buy. Yet when the Financial Asset Market has a sale….a.k.a…..CRASH… the poor sell and run….while the rich rush in….and buy, buy, buy. The gold, silver, and Bitcoin…
सोना-चांदी क्रैश पर कियोसाकी क्या बोले थे? एक ओर जहां सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर रखा था, तो वहीं दूसरी ओर अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें Gold-Silver Investment की सलाह देने वाले राइटर रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) मौका न गंवाने के लिए कहते नजर आए थे. उन्होंने अपनी पोस्ट में अमीर और गरीब (Rich And Poor) के बीच का फर्क बताते हुए लिखा था, 'जब वॉलमार्ट में सेल (Walmart Sale) लगती है, तो गरीब लोग भागते हैं और खरीदते जाते हैं, खरीदते जाते हैं और खरीदते जाते हैं.'
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वॉलमार्ट की सेल में वे खरीदते नजर आते हैं, लेकिन जब फाइनेंशियल एसेट मार्केट में सेल लगी होती है, यानी क्रैश (Financial Market Crash) आता है, तो ऐसे समय में गरीब लोग अपने एसेट्स बेचकर भाग जाते हैं, जबकि दूसरी ओर अमीर लोग भागते हैं और खरीदारी में जुट जाते हैं.
'लग गई सोना-चांदी की सेल' Rich Dad, Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने अमीर और गरीब के बीच निवेश को लेकर फर्क बताते हुए आगे कहा कि सोना, चांदी और बिटकॉइन (Gold-Silver-Bitcoin) मार्केट अभी क्रैश हो गया यानी सेल पर चला गया है. उन्होंने कहा कि मैं तो हाथ में कैश लेकर गोल्ड-सिल्वर और बिटकॉइन की इस सेल में खरीदारी शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं. उन्होंने पोस्ट के अंत में लोगों से सवाल किया, 'आप क्या करने वाले हैं?'













