
RCB मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाई कोर्ट सख्त, कल जारी कर सकता है अंतरिम आदेश, सरकार से पूछे 3 सवाल
AajTak
बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में गिरफ्तार किए गए RCB के मार्केटिंग हेड की याचिका पर सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता ने गिरफ्तारी को अवैध बताया. कोर्ट ने कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और मंगलवार सुबह 10:30 बजे अंतरिम राहत पर आदेश पारित किया जा सकता है. राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB टीम की जीत के बाद हुए समारोह में हुई भगदड़ को लेकर गिरफ्तारी के खिलाफ RCB के मार्केटिंग हेड की याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई की. याचिकाकर्ता के वकील ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए अंतरिम राहत की मांग की है.
कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि सीएम ने आरसीबी, डीएनए और केएससीए के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे. याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि पुलिस को याचिकाकर्ता को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है. सुनवाई के दौरान जज ने साफ कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और इस पर राज्य सरकार को आज ही जवाब देना होगा. कोर्ट ने कहा कि अंतरिम राहत की मांग पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे आदेश दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 'कुंभ मेले की भगदड़ के बाद किसी ने इस्तीफा दिया?', विपक्ष के आरोपों पर बोले CM सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री के बयान पर भी सवाल
हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में "गिरफ्तार करो" शब्द का इस्तेमाल किया? इस पर एजी (एडवोकेट जनरल) ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है, लेकिन कोर्ट ने जोर देकर पूछा कि "क्या मुख्यमंत्री ने ऐसा कहा या नहीं?" इसके जवाब में एजी ने कहा कि उन्हें इसकी पुष्टि करनी होगी.
कोर्ट के तीन अहम सवाल

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







