
Ranchi violence: रांची में हिंसा के दौरान जख्मी दो लोगों की मौत, गोली लगने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
AajTak
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान कई राज्यों में माहौल भी बिगड़ गया था. यूपी में 136 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
रांची में शुक्रवार को उपद्रव के दौरान गोली लगने से जख्मी दो लोगों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी के रूप में हुई है. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं अभी 8 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है.
मालूम हो कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतर आए थे. मेन रोड इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. पुतला भी जलाया था. इसके बाद देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया.
UP: देश में बवाल पर होने वाले TV डिबेट में नहीं शामिल होंगे सपा प्रवक्ता, अखिलेश ने लगाई रोक
पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग
रांची में विरोध प्रदर्शन उग्र होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग की. इस दौरान भीड़ ने भी जमकर पत्थरबाजी की. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी. बहरहाल पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया.
पूरे रांची शहर में लगा कर्फ्यू

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












