
Rakshabandhan Movie: चांदनी चौक में दौड़ लगाने निकले Akshay Kumar, शेयर किया वीडियो
AajTak
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में अक्षय चांदनी चौक में सुबह-सुबह दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'रक्षाबंधन के सेट पर आज चांदनी चौक में दौड़ लगाते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गईं, क्योंकि ये मेरा जन्म स्थान है. लोगों की बातें सुनना कभी पुराना नहीं होता है.'
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली के चांदनी चौक में हो रही है. चांदनी चौक ही वो जगह है जहां अक्षय कुमार का जन्म हुआ था. ऐसे में अक्षय ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












