
Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में क्रॉस वोटिंग पर क्या बोले सचिन पायलट, देखें
AajTak
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग है. इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है. वोटिंग की शुरुआत के साथ ही हलचल तेज है. कर्नाटक और राजस्थान में क्रॉस वोटिंग हो गई है. राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे भी आ गए हैं. राजस्थान में तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी जीती है. चारों ही राज्यों में मुकाबला जोरदार है क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं. इसी वजह से पूरे चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई जाती रही. देखें सचिन पायलट से खास बातचीत.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












