
Qutub Minar Case में आज की सुनवाई पूरी, 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश
AajTak
कुतुब मीनार मामले पर 9 जून को फैसला आएगा. आज दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद साकेत कोर्ट ने कहा कि सभी संबंधित पक्ष 9 जून तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल करें. 9 जून को कोर्ट तय करेगा कि याचिका को मंजूरी देते हुए मस्जिद परिसर में मौजूद हिंदू जैन देवी देवताओं की पूजा की इजाजत दी जाए या नहीं. एएसआई ने हिन्दू पक्ष की याचिका का विरोध किया और इसे रद्द करने की मांग की है. इससे पहले सिविल कोर्ट हिंदू पक्षकारों की याचिका खारिज कर चुका है. कुतुब मीनार मामले में हिंदू पक्ष पूजा की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा था. हिंदू पक्ष का आरोप है कि कुतुब मस्जिद मंदिर तोड़ कर बनाई गए वहां हिंदू देवी-देवता अब भी मौजूद हैं.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












