
Quad देशों की बैठक, ज्ञानवापी पर फैसले का दिन, देखें खबरें फटाफट
AajTak
दुनियाभर की निगाहें क्वाड बैठक के नतीजों पर हैं. खास तौर पर चीन टोक्यो में हो रही इस बैठक पर टकटकी लगाए हुए है. माना जा रहा है कि क्वाड मीटिंग में इंडो पैसिफिक रीजन में शांति के लिए एक साझा योजना पर काम करने की बात होगी. साथ ही चीन की साम्राज्यनीति पर अंकुश का खाका भी खींचा जा सकता है. ज्ञानवापी का मामला नए दावों और तथ्यों के साथ पेचीदा होता जा रहा है. आज का दिन ज्ञानवापी को लेकर आगे की सुनवाई का रास्ता तय करेगा. आज ये तय हो जाएगा कि ज्ञानवापी केस किस दायरे में, किन मांगों पर सुना जाएगा, किन याचिकाओं पर विचार होगा, आगे की सुनवाई कब और कैसे होगी ये सब आज वाराणसी के जिला जज तय कर देंगे. देखें खबरें फटाफट.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












