
Quad की तीसरी बैठक, 4 देशों की दोस्ती से डरा चीन? टोक्यो से श्वेता सिंह की खास रिपोर्ट
AajTak
टोक्यो में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मेलन में शामिल हुए. वहां कई मुद्दों पर बात हुई. प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति बाइडने और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने सामयिक हालात को लेकर कई अहम बातें कही हैं. पीएम मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है. आज क्वाड की बैठक के साथ सदस्य देशों के राष्ट्रप्रुमुखों से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम है. दिन की शुरुआत क्वाड की बैठक से हुई, जिसमें चारों देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने इंडोपैसिफिक क्षेत्र में शांति और सहयोग के साथ रुस-यूक्रेन जंग को लेकर बातचीत हुई. देखें टोक्यो से श्वेता सिंह की ये खास रिपोर्ट.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









